बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के कोड़र नीलकंठ गांव में बिजली संबंधी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। बलिंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी मनोज यादव, राना यादव, नितेश यादव, हरेंद्र यादव और तहसीलदार यादव लाठी-डंडा लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बलिंद्र और उनके भाई संगम यादव की पिटाई कर दी। संगम के हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ दोनों को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।