फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता को मारे थप्पड़, VIDEO: बाढ़ खंड कार्यालय में मारपीट, निरीक्षण के दौरान हमला, 20 मिनट तक हंगामा

Thu, 23 Jul 2026 07:20 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बृहस्पतिवार दोपहर बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता विपिन सिंह के साथ मारपीट हुई। एक निलंबित लिपिक अपने साथियों संग पहुंचा और गाली-गलौज की।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोरखपुर जिले के कैंट क्षेत्र के पैडलेगंज स्थित बाढ़ खंड कार्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर अधीशासी अभियंता विपिन सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया। करीब 20 मिनट तक कार्यालय में हंगामा चलता रहा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



अधीशासी अभियंता के मुताबिक, वह मुख्य अभियंता विकास सिंह के साथ कार्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यालय का एक निलंबित क्लर्क अपने साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन काला हेलमेट पहने एक युवक ने अधीशासी अभियंता को कई थप्पड़ मार दिए। आरोप है कि जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी भी देते हुए भाग गए। सीओ कैंट आभा सिंह ने बताया कि कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें