फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: एक लापरवाही से जवान की हो गई मौत, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Wed, 25 Mar 2020 11:51 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

परतावल क्षेत्र के ग्राम बसडीला उर्फ अमवा निवासी दिनेश कुमार कन्नौजिया असम राइफल कोहिया नागालैंड के बॉर्डर पर तैनात थे। होली की छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे। होली के दूसरे दिन बाथरूम में पैर फिसल कर गिरने से उनके सिर में चोट लग गई और सैनिक अस्पताल लखनऊ में भर्ती थे। सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


परतावल ब्लॉक के बसडीला उर्फ अमवा निवासी दिनेश कुमार कन्नौजिया 40 असम राइफल में कोहिया नागालैंड के बॉर्डर पर राइफल मैन के पद पर तैनात थे। वह 27 फरवरी से 13 मार्च के बीच छुट्टी लेकर अपने घर आए थे और होली के दिन हंसी-खुशी पूर्वक अपने परिवार में और गांव वालों के साथ होली मनाई और रात में सो गए।

सुबह उठकर वह स्नान करने के लिए बाथरूम में गए थे कि उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनको ब्रेन हेमरेज हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां उन्हें गंभीर हालत में देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल सैनिक अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया। जहां सोमवार की देर रात को उनकी मौत हो गई। 

दिनेश कुमार कनौजिया के तीन बच्चे हैं। जिसमें बड़ी बेटी वंदना 16, संतोष 14 और विकास 12 शामिल है। वही पत्नी राजकुमारी और भाई रामहरि, शिव प्रताप का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई शिव प्रताप ने बताया कि ब्रेन हेमरेज के कारण मेरे भाई की मौत हो गई है। बुधवार को सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें