फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अशोक सिंघल ने जगाया हिंदू समाज में आत्मगौरव का भाव

Mon, 05 Oct 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर रविवार को नौका विहार स्थित गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन संतों व अतिथियों ने भगवान राम, भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इसके बाद अशोक सिंघल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।। बतौर मुख्य वक्ता विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि अशोक सिंघल के लिए राम मंदिर आंदोलन केवल मंदिर निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि यह हिंदू समाज के जागरण, संगठन और सामाजिक समरसता का अभियान भी था। उन्होंने हिंदू समाज में आत्मगौरव का भाव जगाया था। कटरा कुटीधाम के महंत स्वामी चिन्मयानंद दास ने अशोक सिंघल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अमरनाथ यात्रा की चुनौतियों को स्वीकार करने और रामसेतु आंदोलन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान ज्ञानी ताजेंद्र सिंह, स्वामी अर्जुनानंद, प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, प्रांत प्रचारक रमेश और विहिप के प्रांत अध्यक्ष पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें