फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले में आशा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2024 11:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सिक्टौर बाजार महुआतर में संचालित ओम साईं हॉस्पिटल में सोनबरसा निवासी रेश्मा पत्नी बीरू को भर्ती कराया गया था। 31 अक्टूबर को ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई थी। कुछ देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी और शाम पांच बजे मौत हो गई थी।
विज्ञापन
नर्सिंग होम में मौत मामले में गिरफ्तार आशा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलुआताल क्षेत्र में बिना पंजीकरण वाले ओम साईं हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले में आशा कार्यकर्ता अनिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आशा ही मरीज को सरकारी अस्पताल की जगह नर्सिंग होम में लेकर गई थी, जिस वजह से गलत इलाज से मौत हो गई थी। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


अनिता चिलुआताल के सोनबरसा की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, सिक्टौर बाजार महुआतर में संचालित ओम साईं हॉस्पिटल में सोनबरसा निवासी रेश्मा पत्नी बीरू को भर्ती कराया गया था। 31 अक्टूबर को ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई थी।

कुछ देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी और शाम पांच बजे मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें