फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. कफील पर रासुका लगाने पर ओवैसी ने खड़े किए सवाल, ट्वीट कर रिहा करने की मांग की

Sun, 16 Feb 2020 04:05 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ भाषण देने के आरोपी डॉ. कफील खान पर योगी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट के जरिए सवाल खड़ा किया है। उन्होंने डॉ. कफील की रिहाई और उन पर लगाए गए एनएसए को खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन


मथुरा जेल में बंद डॉ कफील को सीजेएम कोर्ट से सोमवार को जमानत मिली थी, लेकिन उनकी रिहाई नहीं हुई थी। डॉ. कफील ने 12 दिसंबर को एएमयू में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया था। इसके बाद थाना सिविल लाइंस में उनके खिलाफ  मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में यूपी पुलिस की एसटीएफ  ने उन्हें 29 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वहां से उन्हें अलीगढ़ लाया गया था और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में मथुरा भेज दिया गया था।

इसके बाद उन पर रासुका लगा दिया गया। इसके बाद डॉ. कफील के पक्ष में उतरते हुए ओवैसी ने ट्वीट किया है। उसमें लिखा है कि उत्तर प्रदेश में बार-बार सताए हुए दलितों, मुस्लिमों और विरोधियों को टारगेट करने के लिए योगी उनके खिलाफ  एनएसए का प्रयोग कर रहे हैं। एक डॉक्टर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है। एक सीएम जो ‘ठोक देंगे’ और ‘बोली नहीं तो गोली’ जैसी भाषा का प्रयोग करते हैं असल में तो वो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें