फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेन आते ही सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या धाम से चलकर गोरखपुर जंक्शन पहुंचने पर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत
विज्ञापन

- जिले के जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन में चढ़कर देखी सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अयोध्या धाम से चलकर मनकापुर, बस्ती के रास्ते जब अमृत भारत एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन पर पहुंची तो यहां पर उसका जोरदार स्वागत हुआ। जय श्री राम नारों के साथ लोगों ने ट्रेन का गोरक्षनगरी में स्वागत किया। ट्रेन के रुकने के साथ ही सेल्फी लेने वालों की होड़ मच गई। सांसद से लेकर विधायक और आम आदमी सभी लोग ट्रेन के पास पहुंचकर ट्रेन साथ सेल्फी लेने लगे। सेल्फी लेने के बाद सदर सांसद रवि किशन सहित सभी विधायक ट्रेन के अंदर गए और सुविधाओं को देखा। वहां पर बैठकर भी सभी जनप्रतिनिधि सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पाए।

स्टेशन पर हुआ समारोह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम से पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर इसके लिए एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सदर सांसद रवि किशन शुक्ला, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक राजेश त्रिपाठी, श्रीराम चौहान, महेन्द्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, विमलेश पासवान, एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह सहित आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों तथा पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भगवान राम की नगरी को माता सीता की नगरी से जोड़ेगी ट्रेन
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि यह अत्याधुनिक ट्रेन देश की पहली अमृत भारत ट्रेन है जो आपके शहर से होकर दरभंगा एवं दिल्ली को जाएगी। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। शानदार डिजाइन की हुई इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा, अत्याधुनिक प्रसाधन, आरामदायक सीट आदि है। यह ट्रेन भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या को माता सीता की नगरी से जोड़ने का कार्य करेगी। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने ट्रेन के संचालन के लिए गोरखपुर वासियों को बधाई दी तथा अत्याधुनिक ट्रेन की विशेषताओं से लोगों को अवगत कराया। अतिथियों का स्वागत अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव कुमार तथा कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


बॉक्स
कप्तानगंज में ट्रेन पर हुई पुष्प वर्षा
कप्तानगंज स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे, विधायक विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा सहित आमजन ने अयोध्या धाम-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। समारोह में सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि यह अत्याधुनिक ट्रेन भारत की पहली अमृत भारत ट्रेन है जो बिहार राज्य के नरकटियागंज होते हुए दरभंगा तक जाएगी। यह ट्रेन क्षेत्रीय जनता के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी। अतिथियों का स्वागत अपर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आरएल यादव तथा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें