फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कलाकारों ने किया सीता हरण का मंचन

Thu, 19 Oct 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बर्डघाट की रामलीला में कलाकारों ने किया शूर्पनखा नासिका भेदन व खर-धूषण वध का मंचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। श्री श्री रामलीला कमेटी बर्डघाट की ओर से आयोजित रामलीला में बुधवार को कलाकारों ने शूर्पनखा का नासिका भेदन, खर-धूषण वध, सीताहरण, सीता वियोग, जटायु मोक्ष का मंचन किया।

कार्तिकेय संस्थान मुरादाबाद के कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि खर-धूषण ने अपने चौदह हजार सैनिकों के साथ प्रभु श्रीराम पर आक्रमण कर दिया। प्रभु श्रीराम ने मायारुपी बाण छोड़ा, जिसके कारण प्रत्येक निशाचर एक-दूसरे में श्रीराम की छवि को देखने लगे और एक-दूसरे पर वार करने लगे, जिसके कारण आपस में ही लड़ कट कर मर गए। इसके बाद रावण अपनी बहन शूर्पनखा की नाक के कटने का बदला लेने के लिए साधू का भेष बदल कर माता सीता का हरण कर लेता है। यह दृष्य देख दर्शक भावविभोर हो जाते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, समिति के अध्यक्ष गणेश वर्मा, महामंत्री हरिद्वार वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, रवि वर्मा ने श्रीराम की आरती उतारी।



-



कलाकारों ने किया श्रीराम-भरत मिलन का मंचन

गोरखपुर। रामलीला समिति आर्यनगर की ओर से चल रही रामलीला के छठवें दिन बुधवार को कलाकारों ने श्रीराम भरत मिलन, जनक आगमन, श्रीराम भरत संवाद, भरत द्वारा श्रीराम की चरण पादुका लेकर वापस जाने और पंचवटी में श्रीरा के प्रवेश का मंचन कलाकारों ने किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व रामलीला का शुभारंभ आरती करके पुष्पदंत जैन, राजीव रंजन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दीप अग्रवाल, सुधीर जैन ने की।




-



नारद मोह से शुरू हुई धर्मशाला बाजार की रामलीला

श्री रामलीला समिति धर्मशाला बाजार की ओर से धर्मशाला बाजार मैदान पर आयोजित रामलीला की शुरुआत बुधवार को नारद मोह के मंचन के साथ शुरु हुई। इस दौरान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शिवशंकर दूबे, अरविंद कुमार सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, शशांक शेखर त्रिपाठी, विजय तिलक कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें