फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: छात्रावास में आगजनी-फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर हुआ था बवाल

Fri, 21 Oct 2022 02:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अभिषेक सिंह वांछित चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर मित्र यशपाल सिंह के नेतृत्व में कई छात्र गए थे। वार्डन द्वारा बात नहीं सुने जाने पर उत्तेजित होकर अपनी बातों को मनवाने व दबाव बनाने के लिए घटना की थी।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर छात्रावास के बाहर स्पीड ब्रेकर की मांग करते हुए प्रदर्शन के बाद छात्रावास में आगजनी-तोड़फोड़ व फायरिंग के आरोपी अभिषेक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभिषेक को बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन

आरोपी अभिषेक सिंह मूलरूप से संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के बेलाहरा गांव का निवासी है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि 17 अगस्त को छात्रावास के सामने स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन हो रहा था।

इसके बाद ही रात में छात्रावास में फायरिंग हुई और संत कबीर छात्रावास के कमरा नंबर 61 में आगजनी हुई। कमरा नंबर 62 व 77 में तोड़फोड़ भी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी अजय कुमार को जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन

अभिषेक सिंह वांछित चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर मित्र यशपाल सिंह के नेतृत्व में कई छात्र गए थे। वार्डन द्वारा बात नहीं सुने जाने पर उत्तेजित होकर अपनी बातों को मनवाने व दबाव बनाने के लिए घटना की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें