फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नए प्याज की आवक ने घटा दिए भाव

Tue, 12 Dec 2023 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थोक के दाम में एक सप्ताह में 15 से 20 रुपये किलो तक आई गिरावट
खुदरा बाजार में इस गिरावट का कोई खास असर नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्याज के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी थम गई है। मंडी में नए प्याज की आवक बढ़ने से पिछले एक सप्ताह में दाम में 15 से 20 रुपये किलो तक की गिरावट आ गई है। वहीं खुदरा बाजार में इस गिरावट का कोई खास असर नहीं दिख रहा है।
प्याज के सबसे बड़े उत्पादक जिले नासिक में हुई असमय बारिश के बाद प्याज के दाम में लगातार तेजी जारी थी। थोक मंडी में प्याज के दाम 55 रुपये किलो तक पहुंच गए थे, वहीं खुदरा में 70 रुपये किलो तक बिके थे। लेकिन, इन दिनों मंडी में नए प्याज की आवक शुरू हो गई है। मंडी में नए प्याज के आने से दाम में लगातार गिरावट आ रही है। थोक मंडी में जो प्याज एक सप्ताह पहले 45 से 55 रुपये किलो के बीच बिक रहे थे, वहीं सोमवार को 35 से 40 रुपये किलो के बीच बिके। लेकिन, प्याज के दाम में गिरावट का फायदा लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। खुदरा बाजार में प्याज अभी भी 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

प्याज के व्यापारी साेनू प्रजापति ने बताया कि नए प्याज के आने से दाम में गिरावट आई है। ये गिरावट आगे भी जारी रहेगी।



1200 रुपये क्विंटल गिर गए अरहर दाल के दाम
मटर के दाम में भी 1400 रुपये क्विंटल की गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दालों की नई फसल तैयार होने के साथ ही विदेश से दाल की आवक बढ़ने के बाद इसके दाम में बड़ी गिरावट आ गई है। पिछले एक सप्ताह के अरहर दाल के दाम में 1200 रुपये क्विंटल तक की कमी आई है। वहीं मटर दाल में भी 1400 रुपये क्विंटल तक की गिरावट आई है। खुदरा बाजार में दालों के दाम में गिरावट का असर नहीं पड़ा और कीमतें जस की तस होने से लोगों को राहत नहीं मिली है।
दाल के थोक व्यापारी संजय सिंघानिया ने बताया कि पिछले छह महीने से दालों के दाम में लगातार वृद्धि जारी थी। थोक में अरहर दाल की कीमतें 153 रुपये किलो तक पहुंच गई थी, पिछले एक सप्ताह में अरहर दाल के दाम में 12 रुपये किलो तक की गिरावट आ गई है। सोमवार को अरहर दाल मंडी में 141 रुपये किलो की दर से बिका। यही हाल मटर दाल का है। मटर के दाल की कीमत 75 रुपये किलो तक पहुंच गई थी, जो एक सप्ताह में 14 रुपये प्रति किलो घटकर 61 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। चना दाल में भी चार रुपये किलो की गिरावट आई है।
विज्ञापन

बड़ी इलाइची के दाम में भारी इजाफा, अन्य मसाले स्थिर
मसालों में सिर्फ बड़ी इलाइची और जीरा को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी मसालों के दाम स्थित हैं। बड़ी इलाइची के दाम में करीब दोगुना इजाफा हो गया है। 700 रुपये किलो बिकने वाले बड़ी इलाइची की कीमत 1300 रुपये किलो पहुंच गई है। वहीं जीरा में भी 90 रुपये किलो की गिरावट आई है। सोमवार को जीरा मंडी में 510 रुपये किलो बिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें