फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हड़ताल खत्म होने से बढ़ी लोकल सब्जियों की आवक

Thu, 04 Jan 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ट्रकों चालकों की दो दिनों की हड़ताल ने ज्यादातर सब्जियों के दाम को दोगुना कर दिया था, लेकिन हड़ताल खत्म होने के साथ ही बुधवार को मंडी में लोकल सब्जियों की गाड़ियां पहुंचीं। इससे सब्जियों के दाम में मंगलवार की तुलना में काफी कमी आ गई। खुदरा बाजार में भी इसका असर देखने को मिला।
ट्रकों की हड़ताल से मंगलवार को महेवा थोक मंडी में सब्जी और फल की गाड़ियां नहीं पहुंचीं थीं। प्रतिदिन आवक की तुलना में हड़ताल के दिन सिर्फ पांच फीसदी ही सब्जियों की आवक हुई थी। इससे दाम आसमान में पहुंच गए थे। मंगलवार की रात ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार सुबह महेवा मंडी में आम दिनों से ज्यादा लोकल सब्जियों की आवक हुई। इससे थोक मंडी में सब्जियों के दाम में काफी गिरावट आ गई। लेकिन, बाहर से आने वाले आलू, प्याज, मिर्च, अदरक आदि के भाव स्थिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक सब्जी व्यापारी शालू प्रजापति ने बताया कि बाहर से आने वाली सब्जियाें की गाड़ियां बृहस्पतिवार से मंडी में आनी शुरू हो जाएंगी जिसके बाद जिन सब्जियों के दाम बढ़े हैं कम हो जाएंगे।


-



सब्जी थोक का दाम खुदरा का दाम

आलू नया 13-16 20-25

प्याज 26-30 40-45

भिंडी 30-35 50-60

कटहल 40-50 60-70

गोभी 18-22 30-40

टमाटर 22-26 35-40

लौकी 15-20 30-40

बैंगन 20-25 40-50

पालक 10-15 30-40
मटर 25-30 40-45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें