फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हड़ताल वापस होने पर मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। दो दिनों की हड़लात से आमजन को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूध, सब्जी, पेट्रोल की किल्लत सहित यातायात के रुकने के कारण लोगों के दैनिक कार्य रुक से गए थे।मंगलवार की शाम को चालकों और सरकार के बीच सुलह का समाचार मिला तो लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार की सुबह लोग दुकानों पर दूध, ब्रेड और सब्जी खरीदने पहुंच गये। ऑटो, बस मिलने से लोगों को स्कूल और ऑफिस जाना फिर से शुरू कर दिए।


बुधवार को दुकान पर दूध की आवक देखी तो लगा अब सब ठीक हो गया है। अब सब्जी भी पुराने दाम पर मिल जाए तो सही होगा। कल शाम जब सब्जी खरीदने गई तो दाम सुन कर वापस आ गई थी।
विज्ञापन

राधा मिश्रा, गोरखनाथ

मंगलवार को पेट्रोल नहीं मिलने से गाय का चारा टाइम से नहीं आया था। बुधवार सुबह सबसे पहले यही लाने गए है। सब्जी भी अब सही दाम पर वापस आ गई हैं। एक दो दिन और रहता तो बहुत दिक्कत हो जाती।
मुन्नी देवी,पैड़लेगंज

मंगलवार ट्रेन से रेलवे स्टेशन आ गई। सामान लेकर बाहर निकली तो एक भी ऑटो तैयार नहीं हो रहा था। सामान भी अधिक था। फिर दोस्त को बुलाकर किसी तरह से दोनों सामान उठाकर हॉस्टल तक पहुंचे।
विज्ञापन

मुस्कान, बिंलदपुर

नए साल पर घर गई थी। दूसरे दिन वापस आना था। जब बस नहीं मिली तो भाई के साथ बाइक से हाॅस्टल आई। फिर उसी के साथ जाकर फॉर्म जमा किया। अगर घर पर साधन नहीं होता तो बहुत नुकसान हो जाता।
अर्पना, दाउदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें