रामगढ़ताल थाना में गांजा के साथ पकड़ी गई अभियुक्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल पुलिस ने सोमवार को 23.550 किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान रामगढ़ताल के मंझरिया, विस्टौला निवासी बादामी देवी के रूप में हुई है।
महिला ने बताया कि उसका पति और बेटा बिहार से गांजा लेकर आते हैं। किसी को संदेह न हो इसलिए अमरूद के बगीचे में गांजा वह पहुंचाती थी। पुलिस पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, आरोपी महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें: छात्रा ने FB पर साझा किया दर्द: शिक्षकों पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बोली- शौक है रावण बनने का तो हश्र याद रहे
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बादामी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति गुल्लुर निषाद और बेटा बलिराम निषाद बिहार से गांजा खरीद कर लाते हैं। फिर उस गांजे को वह दीपा निषाद पत्नी गब्बर निषाद, उत्तेज कुमार उर्फ रितेश कुमार पुत्र योगेंद्र प्रसाद और धर्मशीला देवी के पास पहुंचा देती है।
इसके बाद दीपा निषाद, उत्तेज कुमार, धर्मशीला देवी गांजे को गोपनीय ढंग से बाजार में बेचते हैं। अभियुक्त का पुत्र बलिराम निषाद उर्फ मिस्टर पूर्व में भी गांजा की बिक्री करवाने के आरोप में दो बार जेल जा चुका है।