फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर की कार्रवाई, जेल भेजा गया आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा। इलाके के एक गांव की दसवीं की 16 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आरोपी मिथुन भारती, स्कूल आते-जाते छात्रा से छेड़खानी करता था।
किशोरी की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, धमकी व पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार की रात गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की महिला ने केस दर्ज कराया कि 16 वर्षीय पुत्री दसवीं की छात्रा है। गांव के पास का मिथुन भारती, छात्रा पर बुरी नजर रखता था और स्कूल आते-जाते समय रास्ते में रोककर अश्लील एवं गंदी बातें करता था। बुधवार को छात्रा को अकेला देख घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर पहुंची मां ने शोहदे को पकड़ लिया। गुलरिहा पुलिस ने पीड़िता की मां की लिखित तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें