फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एडिशन सीएमओ ने शुरू की गुमटी में सरकारी दवा मिलने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उरुवा इलाके में पान की दुकान में दवा मिलने पर दुकानदार व होमगार्ड को पुलिस ने भेजवाया था जेल
विज्ञापन

धुरियापार (गोरखपुर)। उरुवा इलाके के बेलासपुर कस्बे में पान की दुकान में सरकारी दवा मिलने के मामले की जांच एडिशनल सीएमओ ने शुरू कर दी है। रविवार को एडिशनल सीएमओ डॉ. एके चौधरी जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। उन्होंने एएनएम रीना देवी, फार्मासिस्ट व प्रभारी चिकित्साधिकारी का बयान दर्ज कर लिया है। उधर, पान विक्रेता व होमगार्ड परमानंद मिश्रा पर पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेजवाया था।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस ने पान की गुमटी से सरकारी दवाओं को बरामद किया था। पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर व स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के बाद आरोपी पान विक्रेता पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया। लेकिन एएनएम जिसकी जिम्मेदारी उन सरकारी दवाओं की थी उस पर कार्रवाई नहीं की गई। मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ ने पूरे प्रकरण की जांच एडिशनल सीएमओ को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जांच के बाद एडिशनल सीएमओ ने बताया कि जांच में यह मिल रहा है कि एएनएम रीना देवी का घर सेंटर पीएचसी से काफी दूर है। इसी वजह से उन्होंने दवाओं को गेट के सामने एक पान की दुकान पर रख दिया था कि सुबह सरकारी गाड़ी या जीप से ले जाएंगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें