सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने के आरोपी पवन पासवान को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पकड़ा गया आरोपी पवन डुमरी गांव का निवासी है। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि खोराबार क्षेत्र के ग्राम सभा डुमरी निवासी योगेश से सेना में नौकरी दिलाने के लिए पवन पासवान व वीरेंद्र कुमार ने जनवरी 2022 में तीन लाख रुपये लिए थे।
नौकरी नहीं दिला पाए और फिर रुपये वापस मांगने पर धमकी देने लगे। योगेश की तहरीर पर पुलिस केस जर्द कर ली थी और तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपी पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।