फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने का आरोपी दबोचा गया

Mon, 21 Aug 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
चिलुआताल में बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाला वेद प्रकाश साहनी
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके में बीमा पॉलिसी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी वेदप्रकाश साहनी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कई लोगों से ठगी करने का आरोप है, लेकिन चार लोगों ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल के जंगल नंद लाल सिंह गांव निवासी हनुमान गौड़ ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि जालसाज ने बीमा करने के लिए दो लाख रुपये लिए थे, लेकिन न तो बीमा पॉलिसी का पता चला और न ही रुपये वापस कर रहा है। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हनुमान के अलावा जंगल छत्रधारी निवासी रामलखन से एक लाख, आजमगढ़ के अखिलेश कुमार से एक लाख 18 हजार रुपये और मजितपुर के रामाकांत दुबे से 4.50 लाख रुपये की ठगी इसी तरह से की गई थी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर वेदप्रकाश पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में पाया गया कि आरोपी ने अपने गांव के हनुमान और अन्य लोगों से बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी कर रुपये हड़प लिए हैं। 11 जुलाई को केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें