भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के बांसस्थान पुल से रविवार की शाम 6:20 बजे एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही दूरी पर मौजूद उपनिरीक्षक राधेश्याम सेहरा ने ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निलवाया कर उसकी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर पहले से चोट लगा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, खपड़हवा चौकी क्षेत्र के पास बांसस्थान पुल से युवक ने नदी में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी होते ही थोड़ी ही दूर पर मौजूद उपनिरीक्षक राधेश्याम सेहरा दौड़ पड़े। ग्रामीण आजाद निषाद एवं अन्य लोगों की मदद से युवक को नदी से निकलवाया गया। युवक की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द निवासी विजय भारती (35) के रूप में हुई। पुलिस की मानें तो वह घर से किसी बात पर नाराज होकर निकला था। ब्यूरो