फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला पर जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतबेला (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा भिटनी में रविवार की रात बच्चों के साथ सो रही महिला पर गांव के ही युवक ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया था। पीड़िता के पिता मुस्तफा की तहरीर पर पुलिस हत्या का प्रयास व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर मंगलवार को आरेपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सभा भिटनी निवासी फातिमा (30) पत्नी उजैर आलम रविवार की रात अपने घर के छत पर बच्चों के साथ सो रही थी। आरोप है कि देर रात गांव का ही युवक नमीम उर्फ भूअर बिजली के खंभे के सहारे उसकी छत पर चढ़ कर फातिमा पर धारदार हसिए से गले पर वार कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग पहुंचे तब तक युवक फरार हो गया। मजनू चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने आरोपी को भंडारों अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें