फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मई-जून से भी गर्म होने लगा अप्रैल, पारा 40 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले तीन सालों से 40 डिग्री के पार पहुंच जा रहा है पारा- शुक्रवार को रिकॉर्ड किया गया सीजन का सबसे गर्म दिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान में तो वृद्धि हो ही रही है, वहीं न्यूनतम तापमान भी अब छलांग मारने लगा है। अप्रैल में होने वाली धूप और इसकी वजह से बढ़ रहे तापमान ने मई-जून की गर्मी को भी पीछे छोड़ दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों में मई का औसत तापमान 38 और जून का 36.3 डिग्री सेल्सियस है।
शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े तक पहुंच गया। इस दौरान गरम पछुआ हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाती रहीं। लोगों को 45 डिग्री से अधिक तापमान का अहसास हुआ। मौसम विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो आने वाले दिनों में भी तापमान से कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 20 व 21 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बदली की संभावना है।
विज्ञापन

कड़ी धूप में तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह औसत से करीब 3.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। यह 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक जेपी गुप्ता की मानें तो 2023 में 18 अप्रैल को सबसे अधिक तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि 2022 में 24 अप्रैल को यह 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इसी तरह अप्रैल 2021 और 2019 में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका है। जबकि अप्रैल का औसत तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन


कुछ ऐसे रहा है तापमान
सन - डेट - अधिकतम तापमान
2023 - 18 अप्रैल - 42.6
2022 - 24 अप्रैल - 42.4
2021 - 28 अप्रैल - 41.0
2020 - 14 अप्रैल - 38.1
2019 - 30 अप्रैल - 41.8
2018 - 21 अप्रैल - 39.9

अप्रैल में तापमान पिछले कुछ सालों से बढ़ रहा है। पिछले तीन सालों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। आने वाले वाले दिनों में भी यह इसी के आसपास बना रहेगा।
जय प्रकाश गुप्ता, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें