गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर एक की घटना, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा (गोरखपुर)। क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक में संपत्ति के विवाद में भाई ने बुधवार की रात बहनों पर हमला कर दिया। एक बहन की नाक की हड्डी व पैर की अंगुली टूट गई। दूसरी बहन को भी चोट आई। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जंगल डुमरी नंबर एक निवासी दो बहनें मायके में रहती हैं। प्रभाकर उनका इकलौता भाई है। आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद से भाई अक्सर दोनों बहनों को मारता पीटता है। बुधवार की रात करीब 11 बजे प्रभाकर सो रहीं दोनों बहनों पर ईंट से हमला कर दिया। शोर सुनकर छोटी बहन का बेटा आर्यन बचाने पहुंचा तो उसे भी मारपीट कर बेहोश कर दिया। छोटी बहन भी हमले में बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने पुलिस को सूचना दी।