फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महंत दिग्विजयनाथ प्रेक्षागृह के निर्माण को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
- 43 करोड़ से कराया जाएगा प्रेक्षागृह का निर्माण, 15 करोड़ की पहली किस्त हुई सक्रिय
विज्ञापन



गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में महंत दिग्विजयनाथ प्रेक्षागृह के निर्माण के लिए शासन से प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मंगलवार को मिल गई। इसमें 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

परियोजना पर 43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहली किस्त के रूप में 15 करोड़ जारी करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसमें 200 सीटों की क्षमता वाला दो काॅन्फ्रेंस हाॅल भी बनाया जाएगा। एक प्रदर्शनी हाॅल भी बनाया जाएगा। इसमे 500 सीट लगाए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह प्रेक्षागृह न केवल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं शोधात्मक कार्यक्रमों को एक नया आयाम देगा, बल्कि पूर्वांचल में उच्च शिक्षा के अवसंरचनात्मक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की हीरक जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से की गई इस ऐतिहासिक घोषणा ने हीरक जयंती समारोह को यादगार बना दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें