फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो गई है। यह तीन दिसंबर तक चलेगी। जिले में सहायिकाओं के 1256 पद पर भर्ती होनी है। इसकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट मांगी गई है। एक से अधिक आवेदक होने पर चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें से 280 पद अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है। पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए 335 पद आरक्षित है जबकि 622 पद अनारक्षित है। बताया कि आवेदन की न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आयु की गणना एक जुलाई 2025 से की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें