फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

Thu, 12 Nov 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। जिले के पात्र शिक्षक और प्रधानाचार्य राज्य अध्यापक पुरस्कार व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए चयन प्रक्रिया की समय-सारिणी जारी की है। डीआईओएस ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक आवेदन कर सकते हैं। सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक भी इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। अशासकीय वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षक मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें