फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का सोमवार: झारखंडी महादेव समेत शहर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव

Mon, 28 Jul 2025 10:53 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

शहर के प्रमुख महादेव झारखंडी शिव मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर, मानसरोवर मंदिर और गोरखनाथ मंदिर सहित शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर भौवापार स्थित बाबा मुंजेश्वर नाथ धाम और पिपराइच के मोटेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है।
विज्ञापन
शिव मंदिरों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन महीने के तीसरे सोमवार पर जनपद के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मंगलमय जीवन की कामना की। सुबह से लेकर शिवालयों में जलाभिषेक के दौरान हर-हर महादेव, बम-बम भोले का जयघोष गूंज रहा है।

विज्ञापन

शहर के प्रमुख महादेव झारखंडी शिव मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर, मानसरोवर मंदिर और गोरखनाथ मंदिर सहित शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर भौवापार स्थित बाबा मुंजेश्वर नाथ धाम और पिपराइच के मोटेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है।

भक्तों ने इन मंदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के माध्यम से भगवान भोलेनाथ से मंगल जीवन की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कांवरिया भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें