अनुपमा की इस उपलब्धि पर भाई संतोष कुमार जिज्ञासु, जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार नीरज, मुख्य जोन इंचार्ज कमलेश कुमार गौतम, हरि प्रकाश निषाद, सुरेश कुमार गौतम, जावेद सिमनानी, सतीश जिज्ञासु, आदर्श जिज्ञासु, बीपत प्रसाद, अंबेडकर प्रसाद,लक्ष्मी शंकर, उमाशंकर, सुरेश प्रसाद, बीरबल यादव, अजय यादव, विजय यादव, सतीश कनौजिया आदि ने बधाई दी है।
बसपा ने हार की समीक्षा की, प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे रिपोर्ट
गोरखपुर। निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद रविवार को बसपा कार्यालय में अन्य दिनों की तुलना में भीड़ कम थी। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार नीरज सहित अन्य कार्यकर्ता हार की समीक्षा में जुटे थे। जिन बूथों पर कम वोट मिले, वहां कार्यकर्ताओं को और मेहनत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जहां पर जीत-हार का अंतर कम था, वहां पर हार की वजह जानने की कोशिश की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम के पांच वार्डों से जीतकर प्रत्याशी सदन में पहुंचे हैं। एक नगर पंचायत में भी जीत दर्ज की गई है। कई जगहों पर लड़ाई काफी तगड़ी रही है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएं।