गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्रों के स्वागत के लिए अंतिम वर्ष के छात्रों ने मंगलवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान अनुज शर्मा को मिस्टर फ्रेशर और महिमा यादव को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार और विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. पीएन सिंह, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. गगन गुप्ता, डॉ. राजकुमार एवं नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. अलका सक्सेना भी मौजूद रहीं। जूनियर और सीनियर नर्सिंग छात्रों ने रैंप वॉक का आयोजन किया। ब्यूरो