फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारकों को एकमुश्त मिलेगी तीन माह की चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्योदय कार्ड धारकों को एकमुश्त मिलेगी तीन माह की चीनी
विज्ञापन

अविनाश शर्मा
गोरखपुर। जिले के अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति माह दी जाने वाली चीनी अब तीन माह की एक साथ मिलेगी। प्रत्येक कार्ड धारक को प्रति माह एक किलोग्राम चीनी दी जाती है। जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग प्रत्येक महीने की इस प्रक्रिया को तिमाही करने जा रहा है।
अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति वर्ष चार बार में 12 किलो चीनी मिलेगी। इससे विभाग के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं का समय बचेगा। जिले में कुल एक लाख 26 हजार 392 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इन सभी के लिए प्रति किलोग्राम चीनी का मूल्य 18 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया को लगातार सरल बनाने में जुटा है। इससे पहले रसद को सीधे कोटेदारों तक पहुंचाने के लिए वन डोर स्टेप सुविधा शुरू की गई। भारतीय खाद्य निगम से रसद जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के भंडार में न आकर सीधे कोटेदारों को पहुंचाई जाती है। बीच के चरण के समाप्त होने से उपभोक्ताओं तक रसद जल्द तो पहुंचती ही है, खराब होने की आशंका भी नहीं रहेगी। पहले कार्ड धारकों को गेहूं और चावल उपलब्ध कराया जाता था, अब चीनी को भी इस सूची में शामिल कर दिया गया है। नई व्यवस्था में कार्डधारकों को चीनी एकमुश्त दी जाएगी। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को एकमुश्त चीनी खाद्य आपूर्ति के क्षेत्र में एक नया प्रयास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें