फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ ने बढ़ाई मुसीबत: पानी कम होने पर बढ़ती हैं बीमारियां, स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध

Sat, 28 Aug 2021 07:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

125 से अधिक गांवों की बाढ़ प्रभावित आबादी को बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय है। विभाग ने 83 टीमों को सहायता के लिए लगाया है।
विज्ञापन
Gorakhpur Flood - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। यदि कोई सर्पदंश से पीड़ित है तो वह नजदीकी अस्पताल जाए और इलाज कराए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


जिले की 125 से अधिक गांवों की बाढ़ प्रभावित आबादी को बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय है। विभाग ने 83 टीमों को सहायता के लिए लगाया है। टीम में चिकित्सक समेत चार स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। अब तक 5700 से अधिक लोगों की जांच कर बुखार और उल्टी दस्त की दवाएं दी जा चुकी हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने बताया कि इलाकों में कुल 62887 क्लोरीन की  टेबलेट वितरित की गई है। लोग 20 लीटर पानी में एक टेबलेट का घोल बना कर दो घंटे बाद ही इसका उपयोग करें। इससे डायरिया से सुरक्षित रहेंगे। 12970 हैंडपंपाें का क्लोरिफिकेशन किया गया है, ताकि लोगों को साफ-सुथरा पानी मिल सके।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित इलाकों में ओआरएस के 13518 पैकेट वितरित किए गए हैं। लोगों को अगर बुखार है तो तत्काल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सूचना दें। ज्यादा दिक्कत होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

पानी कम होने पर बढ़ती हैं बीमारियां

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पानी कम होने के साथ ही डायरिया और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।  अगर किसी भी किस्म का बुखार हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

सीएचसी-पीएचसी में 20-20 वायल एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध
डॉ. एके चौधरी ने बताया कि बाढ़ के कारण सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी पर 20-20 वॉयल एंटी स्नेक वेनम भी उपलब्ध कराए गए हैं। अगर किसी के साथ सर्पदंश की घटना होती है तो झाड़ फूंक करने की बजाय सीधे अस्पताल जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें