फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोडवेज की बसों में लगेगी एंटी स्लीपिंग डिवाइस, चालक के झपकी लेते ही बजेगी घंटी

Sun, 17 Sep 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। अब रोडवेज के चालकों को बस चलाते समय नींद नहीं आएगी। बस चलाते समय नींद से बचाने के लिए परिवहन विभाग ने इन बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगवाने का निर्णय लिया है। सेंसरयुक्त यह डिवाइस चालक के झपकी लेते ही अलार्म बजा देगा। इससे न सिर्फ चालक सतर्क होंगे, बल्कि पिछली सीट पर बैठी सवारियों को भी खतरे का आभास हो जाएगा।
अक्सर बस हादसों में यह बात सामने आती है कि चालक को झपकी आने के चलते बस अनियंत्रित हो गई। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन निगम ने बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगवाने का निर्णय लिया। डिवाइस लगाने के निर्देश मुख्यालय से मिल चुके हैं। आने वाले तीन महीनों में रोडवेज की सभी बसों में इस डिवाइस को लगाने की तैयारी है। बसों में डिवाइस लगने से ड्राइवर को नींद या झपकी आने पर अलार्म अलर्ट करेगा। इसका ट्रायल भी हो चुका है।
विज्ञापन

गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि मुख्यालय से बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाने के निर्देश मिल गए हैं। टेंडर के माध्यम से ये डिवाइस लगाई जानी है। तीन महीने के भीतर सभी बसों में डिवाइस लग जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यालय से होगी निगरानी
बस हादसे रोकने के लिए सेंसर युक्त डिवाइस बसों में लगाकर हादसे कम करने के लिए काम किया जाएगा। इसके अलावा बसों को कमांड कंट्रोल सेंटर से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए लखनऊ स्थित परिवहन निगम मुख्यालय पर हाईटेक कमांड सेंटर बनाया जा रहा है। जहां से बसों में लगने वाले व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम पर नजर रखी जाएगी। यहीं से बसों में लगने वाली सेंसरयुक्त डिवाइसों की भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें