फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो सेल को सौंपी गई ये नई जिम्मेदारी, अब इस जंग में रहेगी इनकी खास भूमिका

Sat, 08 Aug 2020 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • स्कूल, कॉलेज बंद होने से एंटी रोमियो सेल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
  • एसएसपी ने पुलिस लाइंस में एंटी रोमियो सेल के प्रभारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
विज्ञापन
एंटी रोमियो सेल प्रभारियों के साथ बैठक करते एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की एंटी रोमियो सेल कोरोना महामारी से जंग में प्रशासन की मदद करेगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कराने के साथ ही लोगों का मास्क भी चेक करेगी। साथ ही कहीं छेड़खानी की घटना सामने आती है तो त्वरित कार्रवाई भी टीम के सदस्य करेंगे।

विज्ञापन

 
एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को जिले के सभी एंटी रोमियो सेल प्रभारियों के साथ बैठक कर पांच दिन के अंदर छेड़खानी के मामलों की प्रगति रिपोर्ट कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज बंद होने की वजह से कोरोना महामारी रोकने में एंटी रोमियो टीम भी काम करे।

एसएसपी ने कहा कि वादी पक्ष से समय-समय पर वार्ता करते रहें जिससे प्रतिवादी पीड़ित पक्ष को किसी भी प्रकार परेशान न कर पाए। इस समय लॉकडाउन की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद है तो मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की गतिविधियां कम हुईं हैं लेकिन लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों पर एंटी रोमियो दस्ता कार्रवाई करें, जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि कि हुक्का बारों पर भी एंटी रोमियो दस्ता निगरानी बनाए रखे जिससे असंवैधानिक गतिविधियां न संचालित होने पाएं। बैठक में वाचक प्रथम इंस्पेक्टर सुनील राय वाचक द्वितीय उप निरीक्षक अनिरुद्ध पांडेय सहित थानों पर तैनात एंटी रोमियो प्रभारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें