फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी भीड़, आज से एक और फ्लाइट

Sun, 01 Mar 2020 12:54 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विमान कंपनी स्पाइस जेट ने प्रयोग के तौर पर दिल्ली के लिए एक मार्च से अपनी एक और विमान सेवा शुरू करेगी। नतीजा अच्छा रहा तो कंपनी गर्मी के शेड्यूल से इसे नियमित कर सकती है। मौजूदा समय में गोरखपुर से दिल्ली के लिए तीन उड़ाने हैं।

विज्ञापन


स्पाइस जेट कंपनी एक मार्च से आठ मार्च और फिर 15 से 21 मार्च तक के लिए 180 सीटों वाली अपनी एक बोइंग की उड़ान शुरू करेगी। दिल्ली से फ्लाइट शाम 4.05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। फिर आधा घंटा बाद वही विमान 4.35 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। वर्तमान में दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया की तीन उड़ान होती है।

वहीं विमान कंपनी स्पाइस जेट मुंबई के लिए भी अपनी बंद पड़ी फ्लाइट जल्द शुरू कर सकती है। 28 मार्च से समर शेड्यूल लागू होगा। उसी समय इस उड़ान को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उधर सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक उड़ान के लिए अनुमति मिलने से अब आसानी से कुछ और फ्लाइट की सेवा शुरू हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें