फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपियरगंज की अनीता की हत्या का आरोपित प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिता की हत्या का आरोपित प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज इलाके के अजगरहा गांव निवासी अनिता (18) की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अनिता की हत्या उसके प्रेमी महराजगंज जिले के फरेंदा के महुअवा निवासी अनिल गुप्ता ने की थी। वह अनिता के दो और युवकों से फोन पर बातचीत करने से नाराज था।
पुलिस ने सोमवार को अनिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। आरोपित के पास से युवती का मोबाइल फोन, सिम कार्ड, फोटो, कान की बाली भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपित का खून से सना टी-शर्ट भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

थानेदार नवीन सिंह ने बताया कि महराजगंज जिले के महुअवा गांव निवासी अनिल गुप्ता छह माह से अजगरहा गांव में अपनी बहन के घर रह रहा था। इस दौरान उसका अनिता से प्रेम संबंध हो गया। अनिल ने ही युवती को मोबाइल फोन व सिम कार्ड दिया था।
उसको जब पता चला कि अनिता का गांव के दो और युवकों से भी मोबाइल फोन पर बात होती है तो उसने नाराजगी जाहिर की। युवती नहीं मानी तो उसे ठिकाने लगाने का मन बना लिया। अनिल ने अनिता को बीते मंगलवार की रात बगीचे में मिलने के लिए बुलाया था। पहले गला दबाकर अनिता को अचेत किया फिर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि सीडीआर और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने युवती से बात करने वाले युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद अनिल गुप्ता का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें