फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर चिड़ियाघर में 15 दिन क्वारंटीन में रहने के बाद दर्शकों के सामने आएंगे जानवर, 12 जनवरी को सीएम कर सकते हैं लोकार्पण

Sun, 20 Dec 2020 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur zoo - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में चिड़ियाघर में आने वाले हर जानवर को 15 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा। इसके बाद वे दर्शकों के सामने लाए जाएंगे। इस दौरान देखा जाएगा यहां के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं हो रही। उनकी मानसिक दशा को समझने के बाद उन्हें स्थानीय माहौल में रहने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान लगातार उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण से गुजरना होगा। इसके लिए परिसर में पांच क्वांरटीन सेंटर बनकर तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन


चिड़ियाघर में बब्बर शेर, बाघ और तेंदुआ के लिए विशेष तौर से क्वारंटीन सेंटर तैयार किए गए हैं। जबकि हिरन, छोटे जानवरों, सियार-लोमड़ी और पक्षियों के लिए इनके सेंटर से थोड़ा हटकर सेंटर बनाया गया है। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइन सुनील पांडेय ने बताया कि जानवरों को चिड़ियाघर में लाने के बाद सीधे क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।

कोशिश रहेगी कि यहां आने के बाद जानवरों को किसी तरह की दिक्कत न हो। क्वारंटीन सेंटर ऐसी ही दिक्कतों को दूर करने के लिए बनाया जा रहा है। सेंटर में जानवरों की प्रकृति और स्वभाव का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही उनके खानपान और चिकित्सीय जरूरत यानी टीका आदि का चार्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

12 जनवरी को सीएम योगी से लोकार्पण करवाने की है तैयारी

यह सारे कार्य केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के मानक के अनुरूप किए जाएंगे। अंत में उन्हें स्थानीय वातावरण के अनुकूल रिहाइश के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। बताया कि पहले से ही
चिड़ियाघर में एक पशु चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है।

12 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चिड़ियाघर के लोकार्पण की तैयारी है। इसे लेकर कमिश्नर ने 23 दिसंबर को सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बिजली निगम को भी 22 दिसंबर तक परिसर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन को और ऊंचा करना है। सभी तैयारियों की समीक्षा रिपोर्ट लेने के बाद 12 जनवरी के कार्यक्रम की अंतिम सूचना आ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें