फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 1.85 करोड़ से गुलरिहा में बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

Fri, 20 Oct 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में 41 कुत्तों के देखभाल की होगी क्षमता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम गुलरिहा में 1.85 करोड़ रुपये खर्च कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसीएस) तैयार करेगा। इसके साथ ही वहीं डॉग केयर सेंटर भी बनेगा। 1700 वर्ग मीटर में बनाए जाने वाले एबीसी व केयर सेंटर के लिए 80 लाख रुपये भी अवमुक्त कर भी दिए गए हैं।
इसे कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) बनाकर तैयार करवाएगी। उम्मीद है कि इसी माह टेंडर निकालकर काम शुरू करवा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों अपने दौरे में परियोजना का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर पर प्रतिदिन 41 कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी। जबकि, केयर सेंटर में 30 कुत्तों की देखभाल करने की योजना है। भूतल पर 10 सामुदायिक कैनेल बनाए जाएंगे। प्रत्येक सामुदायिक कैनेल में 10-10 की संख्या में डॉग्स को रखने की क्षमता होगी।
इसके अलावा दो सिंगल कैनेल बनाए जाएंगे जिनमें दो कक्ष होंगे। रसोईघर, पंजीकरण काउंटर, अभिलेख एवं चिकित्सक कक्ष, टॉयलेट के साथ सर्जन कक्ष, आपरेशन कक्ष, ड्यूटी कक्ष, औषधि भंडार, पेट सैलून एवं पेट शॉप, पुरुष और महिला टॉयलेट एवं पार्किंग होगी।
विज्ञापन

दूसरे तल पर पैंट्री और पांच बिस्तर के साथ शयनकक्ष, टॉयलेट एवं स्नानघर बनाए जाएंगे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि निराश्रित स्वानों की नसबंदी और उनके रखरखाव के लिए नगर निगम इसे बनावाएगा। संचालन के लिए जल्द ही एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें