फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुग का 'लाडला': शराब कम पीने की नसीहत देना पड़ा भारी, नाराज बेटे ने रॉड से मारकर मां-बाप के हाथ तोड़े

Tue, 13 Jun 2023 02:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

उमेश यादव आए दिन घर में नशे के हाल में मारपीट करता रहता है। शनिवार की रात में भी वह घर में आकर गाली गलौज करने लगा। इस पर पिता ने शराब कम पीने और गाली न देने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर उमेश ने सब्बल (लोहे की रॉड) से पिता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में हरपुर बदुहट इलाके के बैकुईकोल गांव में शराब पीने से मना करने पर युवक ने सब्बल (लोहे की रॉड) से हमला कर मां-बाप के हाथ तोड़ दिए। दूसरे बेटे ने दोनों को शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बैकुईकोल गांव निवासी रामकिशोर पत्नी बसंती देवी और दो बेटों रमेश यादव और उमेश यादव के परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि उमेश यादव आए दिन घर में नशे के हाल में मारपीट करता रहता है।

इसे भी पढ़ें: कलयुगी शिक्षक का कारनामा: फार्म भरवाने के बहाने छात्रा के आधार कार्ड से बनवा लिया निकाहनामा, तुड़वा दी शादी
विज्ञापन


शनिवार की रात में भी वह घर में आकर गाली गलौज करने लगा। इस पर पिता ने शराब कम पीने और गाली न देने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर उमेश ने सब्बल से पिता पर हमला कर दिया। बचाव में आई मां पर भी हमला कर दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। बाद में आए बेटे रमेश ने घायल माता-पिता को शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस ने रमेश की तहरीर पर केस दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें