फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानीराम स्टेशन पर एनीमोमीटर खराब, ड्राइवर को नहीं मिलेगा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आंधी और तूफान आने पर हवा की गति बताने के लिए मानीराम स्टेशन पर लगा एनीमोमीटर (हवा की गति मापने वाला यंत्र) डेढ़ महीने से खराब है। ऐसे में 65 किमी प्रति घंटे से तेज हवा चलने पर ट्रेन ड्राइवर को अलर्ट नहीं मिलेगा। जबकि इस स्पीड से हवा चलने पर ट्रेन न चलाने का निर्देश है। यानी अगर ऐसी स्थिति आती है तो ड्राइवर को खुद की सूझबूझ से निर्णय लेना होगा वरना खतरों के बीच ट्रेन चलती रहेगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेनों के सुरक्षित एवं संरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए चार स्टेशनों पनियहवा, मानीराम, मिहिनपुरवा और मानपुर नगरिया पर एनीमोमीटर लगाए हैं। इनमें मानीराम स्टेशन पर लगा यह यंत्र काम नहीं कर रहा है। रेलवे के जानकारों के मुताबिक, पहले तेज गति से चल रही हवा का मापन चाइनीज संयंत्र से मैनुअल किया जाता था लेकिन अब डिजिटल मशीन लगा दी गई है। स्टेशन भवन पर एरियल और स्टेशन मास्टर के कमरे में डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है जिस पर मापन का ब्यौरा आता रहता है। लेकिन, तीन मई 2026 से यह मशीन खराब हो गई है। एनीमोमीटर से पता चल जाता है कि हवा गति कितनी है। 65 किमी प्रति घंटे से अधिक होने पर स्टेशन मास्टर, लोको पायलट और गार्ड को चेतावनी देते हैं ताकि इस स्थिति में वे सतर्क हो जाएं।
-
सुरक्षा के लिए ये हैं निर्देश
65 किमी प्रति घंटे से तेज हवा चलने पर अगर ट्रेन स्टेशन पर खड़ी है तो उसे हरी झंडी नहीं मिलती। ट्रेन चल रही है तो लोको पायलट सुरक्षित रेल लाइन पर ले जाकर (जहां सार्प कर्व, कटिंग, ऊंचाई और पुल न हो) ट्रेन रोक देते हैं। कोच कंडक्टर सुरक्षा बलों के सहयोग से सभी कोचों की खिड़कियां खोलवा देते हैं। ताकि ट्रेन पर हवा का दबाव न बन सके और यात्री सुरक्षित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें