फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साबरमती-मुजफ्फरपुर के बीच दो फेरे लगाएगी अनारक्षित विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने साबरमती और मुजफ्फरपुर के बीच दो फेरों के लिए अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09473 साबरमती-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन सात और 14 नवंबर को साबरमती से शाम सात बजे रवाना होगी। यह तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 09474 मुजफ्फरपुर-साबरमती विशेष ट्रेन नौ और 16 नवंबर को सुबह 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम पांच बजे साबरमती पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी के 22 कोच तथा दो एसएलआरडी कोच सहित कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। इससे गोरखपुर क्षेत्र के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें