फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनएचएम की टीम आज करेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जांच

Sat, 22 Aug 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जांच के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की टीम शुक्रवार को पहुंच गई। टीम दो दिनों तक जिले में रहकर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगी। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति के साथ ही जरूरी संसाधनों और उनकी उपलब्धता से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

एनएचएम की टीम का नेतृत्व प्रोक्योरमेंट के डीजीएम डॉ. अंबुज श्रीवास्तव करेंगे। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी खरीद और आपूर्ति व्यवस्था की भी पड़ताल करेगी। इनमें जरूरी उपकरणों, दवाओं और अन्य संसाधनों की उपलब्धता और उनके इस्तेमाल से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
टीम मौके पर व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी भी लेगी। जरूरत के अनुसार अभिलेखों और उपलब्ध संसाधनों का मिलान किया जाएगा। एयूएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव भी टीम में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें