सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर रकबा निवासी विनीत गिरी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। विनीत गिरी ने चौरीचौरा पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम वह घर आ रहा था। तभी घर के पास रास्ते में गांव का साहिल गौतम खड़ा था। जब उससे रास्ते से हटने को कहा गया तो वह गालियां देने लगा।
जब वह घर पहुंचा तो साहिल गौतम अपने भाई सचिन गौतम और साथियों ग्राम शिवपुर के टोला कौड़ीपुरा निवासी विनय निषाद व अर्जुन निषाद के साथ लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर लेकर आया और चारों ने उससे मारपीट की, जिससे उसके मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। संवाद