फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अलाव की चपेट में आई वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के किन्नूभार गांव निवासी देवमती (65) शुक्रवार रात अलाव की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गईं। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात देवमती अलाव के पास बैठी थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अलाव में गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि देवमती के पति नागेंद्र दुबे का करीब दस वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनकी कोई संतान नहीं थी। इसी गांव में उनकी बहन प्रेमवासी का विवाह हुआ है, जिनके दो पुत्र तारकेश्वर दुबे और अनिल दुबे ही देवमती की देखरेख करते थे। बताया जा रहा है कि देवमती ने अपनी चल-अचल संपत्ति पहले ही बहन के पुत्रों के नाम कर दी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी सिकरीगंज सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की कोई सूचना थाने को नहीं दी गई है। परिजनों की ओर से भी अभी तक कोई लिखित शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें