शिक्षिका का मोबाइल हुआ गायब
हादसे के दौरान बस का इंतजार कर रहीं जंगल कौड़िया की एक महिला अध्यापिका भी घायल हो गईं। अफरा-तफरी में उनका मोबाइल हाथ से छूट गया, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। शिक्षिका करीब एक घंटे तक मोबाइल खोजती रहीं, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को पहुंचाया स्कूल
ऑटो में सवार बच्चे मानीराम स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के थे। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और बच्चों को अपनी गाड़ियों से सुरक्षित स्कूल पहुंचाया।