फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आधी रात प्रेमिका से मिलने गया था युवक, परिवार ने दोनों को ऐसे हाल में पकड़ा; प्रेमी का काट दिया गुप्तांग

Wed, 16 Apr 2025 03:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में आधी रात को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। युवती के परिजन जाग गए। उन्होंने युवक को पकड़ कर गुप्तांग काटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोरखपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां गुलरिहा में मंगलवार की रात एक 25 वर्षीय युवक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। आपत्तिजनक हालत में देख प्रेमिका के घरवालों ने युवक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


युवती के परिवार ने युवक को खौफनाक सजा दी। युवक का गुप्तांग सेविंग ब्लेड से काटने का प्रयास किया। जिसमें युवक का गुप्तांग एक चौथाई कट गया। 

घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बताया जा रहा है साजिश के तहत युवक को पहले घर में बुलाया गया और फिर घटना को अंजाम दिया गया। गुलरिहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि क्षेत्र के एक 25 वर्षीय युवक का प्रेम संबंध गांव की दूसरी बिरादरी के युवती से पिछले पांच वर्षों से चल रहा था। युवक अक्सर छिपकर प्रेमिका से मिलने उसके घर जाता था। जब इसकी भनक युवती के घर वालों को लगी तो युवक को समझाने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन

लेकिन युवक ने बात नहीं मानी। युवती का भाई कई दिनों से युवक को सबक सिखाने की योजना बना रहा था। आरोप है कि मंगलवार की रात युवती ने घर वालों के दबाव में युवक को फोन कर मिलने के लिए बुलाया

 

युवक जब आपत्तिजनक हालत में था तो युवती के घरवाले आ गए और सेविंग ब्लेड से युवक का गुप्तांग काट दिया। रात में घायल युवक को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

 
विज्ञापन

युवक का कहना है कि लड़की ने ही बुलाकर गुप्तांग काटने का प्रयास की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-जितेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें