गोरखपुर। सत्या फाउंडेशन की पहल पर सेंट जोसेफ गुरुकुल के रेक्टर फादर केवी सुरेश ने क्रिसमस और नए साल पर पटाखे और डीजे के बहिष्कार की अपील की हे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह धर्म विरुद्ध आचरण है। क्रिसमस और नववर्ष प्रभु की देन है। इसे आध्यात्मिक तरीके से मनाना, अपनी जिंदगी में शांति का अनुभव और उसी शांति को दूसरों के साथ साझा करना ही क्रिसमस का असली मतलब है। डीजे और पटाखे बजाकर हम किसी के लिए दर्द की वजह न बनें। इसके लिए उन चीजों से प्रभु का महिमागान करें, जिससे हम दूसरों को भी शांति दे सकते हैं। ब्यूरो