फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम, फहराए जाएंगे 1099790 झंडे

Sun, 13 Aug 2023 06:51 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

सीडीओ संजय कुमार मीना ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके तहत बैठक करके सभी को लक्ष्य दिया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
हर घर तिरंगा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी विभाग शामिल होंगे। सीडीओ संजय कुमार मीना की अगुवाई में कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई है। इस दौरान जिले भर में 1099790 झंडा फहराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें नगर निगम से लेकर ग्राम पंचायतों तक को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए आठ अगस्त को सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें पुलिस, शिक्षा, नगर निगम, जीडीए, स्वास्थ्य, परिवहन सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान तय किया गया कि 13 से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता में सभी विभागों की भूमिका अहम होगी।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने एथेनाल प्लांट का किया शिलान्यास, बोले- सपा बनाना चाहती थी बूचड़खाना, हमने लगाया उद्योग

विज्ञापन

सभी की ओर से हर नागरिक को अपने घर और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। परिवहन निगम की सभी बसों के अलावा निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक वाहनों पर हर घर तिरंगा कार्य का संदेश स्टीकर लगाया जाएगा। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में कार्यक्रम की सफलता के लि प्रचार प्रसार किया जाए।

इसे भी पढ़ें: नया गोरखपुर: ...यानि सबकुछ नया, आपसी सहमति से तय होगा मुआवजा
 

इस दौरान तय किया कि सभी विभागों की ओर से कुल 1099790 तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें नगर निगम, नगर पंचायतों, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक विभाग, उच्च शिक्षा, जीडीए, गीडा, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित अन्य विभागों को 550500 झंडे फहराने का लक्ष्य अन्य विभागों को दिया गया है। जबकि जिले की कुल 1273 ग्राम पंचायतों में 549290 झंडे फहराए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: टूटा है दुखों का पहाड़: दादा ने दी देश के लिए जान, अब मुफलिसी में जी रहे वंशज
 
विज्ञापन

सीडीओ संजय कुमार मीना ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके तहत बैठक करके सभी को लक्ष्य दिया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच कार्यक्रम चलाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें