फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आम्रपाली चार घंटे लेट आई, मजदूर संगठन ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली बार्डर पर किसानों के आंदोलन के चलते सहमे हैं यात्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दिल्ली बार्डर पर पंजाब और हरियाणा के किसानों के आंदोलन का असर रेल संचालन पर पड़ने की आशंका से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को अमृतसर से आने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से गोरखपुर पहुंची। वहीं बिहार की तरफ से जाने वाली ट्रेन भी करीब डेढ़ घंटे लेट रही। लोगों का कहना था कि अगर आंदोलन आगे बढ़ा तो रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। देर शाम मजदूर संगठन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर मजदूरों ने मशाल जुलूस भी निकाला।
आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह सवा आठ बजे गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचती है, लेकिन वह चार घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे पहुंची। इस दौरान ट्रेन के पंजाब में होने वाले आंदोलन के चलते प्रभावित होने की चर्चा रही। हालांकि, रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन किसान आंदोलन के चलते प्रभावित नहीं है। अभी कोई भी ट्रेन आंदोलन से प्रभावित नहीं है।
विज्ञापन

-
मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में एनई रेलवे मजदूर यूनियन के सभी शाखाओं पर प्रदर्शन किया गया। महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन पुरानी पेंशन बहाली को लेकर के आंदोलन कर रहा है। कर्मचारियों ने रेल हड़ताल के पक्ष में 98 प्रतिशत मतदान देकर सरकार को यह चेताया है कि यदि आपने कर्मचारियों के मांगों को नहीं माना तो रेल का हड़ताल किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑल इण्डिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि मशाल जुलूस एवं रैली भारत बंद के समर्थन में किया गया। इस दौरान ओंकार सिंह, विनय श्रीवास्तव, संजय मालवीय, प्रवीण चौधरी,अंबरीश श्रीवास्तव, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें