फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarmani Tripathi: मेडिकल कॉलेज में ही हैं अमरमणि-मधुमणि, बेटे अमनमणि ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 30 Aug 2023 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अमनमणि ने बताया कि सोमवार को पिता के स्वास्थ्य की जांच के लिए किसी प्रकार के मेडिकल बोर्ड के गठन या नोटिस आदि की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन अपना काम अपने तरीके से करेगा। अगर कोई ऐसा नोटिस या जवाब मांगा जाता है तो वह भी नियमानुसार दिया जाएगा।
विज्ञापन
वार्ड के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उसकी पत्नी मधुमणि के इलाज को लेकर बरकरार संशय पर बेटे पूर्व विधायक अमनमणि ने चुप्पी तोड़ी है। स्पष्ट किया है कि माता-पिता गंभीर रूप से बीमार हैं। अब भी दोनों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है। वहीं मेडिकल बोर्ड की तरफ से स्वास्थ्य जांच की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


जेल से रिहाई के बाद अमरमणि और मधुमणि के इलाज को लेकर कई तरह चर्चा चल रही हैं। अमर उजाला ने बीआरडी से दोनों के डिस्चार्ज होने की खबर छापी थी। पूर्व विधायक और अमरमणि के बेटे अमनमणि ने इस पर बताया कि दोनों का इलाज बीआरडी में ही चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: खून देने वाले मजदूर का नाम रिकॉर्ड से गायब, बीआरडी के 4 स्टाफ घेरे में

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार को बस्ती के एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख पर स्वास्थ्य विभाग को पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य की रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अमरमणि पेश नहीं हुआ। मंगलवार की देर शाम पूर्व मंत्री के पुत्र और नौतनवां के पूर्व विधायक अमनमणि ने चर्चाओं पर विराम लगा दिया। बताया कि माता-पिता दोनों गंभीर रूप से बीमार हैं और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही उनका लंबे समय से उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: इस एक वजह अचानक 57 ट्रेनें हुईं निरस्त, यात्रा करने से पहले यहां देखें शेड्यूल

अमनमणि ने बताया कि सोमवार को पिता के स्वास्थ्य की जांच के लिए किसी प्रकार के मेडिकल बोर्ड के गठन या नोटिस आदि की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन अपना काम अपने तरीके से करेगा। अगर कोई ऐसा नोटिस या जवाब मांगा जाता है तो वह भी नियमानुसार दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें