सोमवार को बस्ती के एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख पर स्वास्थ्य विभाग को पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य की रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अमरमणि पेश नहीं हुआ। मंगलवार की देर शाम पूर्व मंत्री के पुत्र और नौतनवां के पूर्व विधायक अमनमणि ने चर्चाओं पर विराम लगा दिया। बताया कि माता-पिता दोनों गंभीर रूप से बीमार हैं और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही उनका लंबे समय से उपचार चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: इस एक वजह अचानक 57 ट्रेनें हुईं निरस्त, यात्रा करने से पहले यहां देखें शेड्यूल
अमनमणि ने बताया कि सोमवार को पिता के स्वास्थ्य की जांच के लिए किसी प्रकार के मेडिकल बोर्ड के गठन या नोटिस आदि की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन अपना काम अपने तरीके से करेगा। अगर कोई ऐसा नोटिस या जवाब मांगा जाता है तो वह भी नियमानुसार दिया जाएगा।