अमर उजाला की अनूठी पहल के तहत गोरखपुर में पहली बार ‘द वास्तुविद सतीश शर्मा शो’ का आयोजन शनिवार को होटल रेडिसन ब्लू में होगा। अमर उजाला की तरफ जारी आमंत्रण के जरिए होटल में एंट्री मिल सकेगी। इस शो के सहयोगी पॉम पैराडाइज हैं।
जयपुर के रहने वाले पंडित सतीश शर्मा पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक वास्तु के रहस्यों को सरल भाषा में समझाएंगे। एस्ट्रोब्लेसिंगस् इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन पंडित सतीश शर्मा दुनिया के जाने-माने ज्योर्तिविद और वास्तुविद में शुमार हैं।
वह पहली बार गोरखपुर आए हैं। होटल रेडिसन ब्लू के आर ब्लॉक में आयोजित शो में पंडित सतीश शर्मा शहर के चुनिंदा लोगों के साथ सीधा संवाद करेंगे। ढाई घंटे तक वास्तु के रहस्यों को समझाएंगे। 30 मिनट तक सवाल किए जा सकेंगे। हर सवाल का जवाब भी पंडित सतीश शर्मा देंगे।