फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान: निशुल्क दिव्यांग सहायता पंजीकरण शिविर का आयोजन आज, रजिस्ट्रेशन कराकर उठाएं लाभ

Fri, 30 Sep 2022 06:10 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पंजीकरण शिविर में जो दिव्यांग रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उन्हीं को 29 अक्टूबर 2022 को सहायक उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को ही नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के डॉक्टरों की टीम आ गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर में लगेगा सबसे बड़ा दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन, नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर (राजस्थान) और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के तत्वावधान में गोरखपुर का सबसे बड़ा निशुल्क दिव्यांग सहायता पंजीकरण शिविर शुक्रवार सुबह नौ बजे से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में लगेगा। गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों से आने वाले दिव्यांगों को जिला पंचायत कार्यालय के ठीक सामने स्थित स्वर्ण जयंती द्वार से स्कूल परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। जो दिव्यांग पंजीकरण कराएंगे, उन्हीं को 29 अक्टूबर 2022 को सहायक उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।

विज्ञापन

दिव्यांग सहायता पंजीकरण शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि दिव्यांगों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। दूसरी तरफ, गुरुवार को ही नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के डॉक्टरों की टीम आ गई। डॉक्टर हर दिव्यांग को देखेंगे, फिर कृत्रिम अंगों को लेने या फिर जिस दिव्यांग को सर्जरी की जरूरत उसे उस संबंध में सलाह देंगे।

जिन दिव्यांगों को चिन्हित किया जाएगा, उनकी निशुल्क सर्जरी 29 अक्टूबर से पहले होगी। व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, वॉकर, वाकिंग स्टिक के लिए भी दिव्यांगों को चिन्हित किया जाएगा। यह सिलसिला दिव्यांगों के आने तक चलता रहेगा। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल व निदेशक वंदना अग्रवाल ने कहा कि जितने भी दिव्यांग पंजीकरण कराएंगे, उन सभी को उपकरण दिए जाएंगे, इसके लिए उनका पंजीकरण कराना जरूरी है।
विज्ञापन

जरूर लेकर आएं ये दस्तावेज
पंजीकरण शिविर में आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज के दो फोटो और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ आना आवश्यक है। इसके बगैर पंजीकरण नहीं किया जाएगा।

इन नंबरों पर करें जानकारी
शिविर से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए लोग इन नंबरों (7023101155 व 9675201431) पर संपर्क कर सकते हैं।

गोरखपुर किराना कमेटी का भी सहयोग
पंजीकरण शिविर को सफल बनाने में गोरखपुर किराना कमेटी (रजिस्टर्ड) का विशेष सहयोग है। कमेटी के संरक्षक मेयर सीताराम जायसवाल हैं। वर्तमान अध्यक्ष उमेश मद्धेशिया, उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, महामंत्री गोपाल जायसवाल, मंत्री अतुल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता ने पहल की तारीफ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें